About
उद्देश्य:
लक्ष्य:
-
प्रथम लक्ष्य
प्रत्येक गांव में धर्माचार्य तैयार करना, जिससे तथागत बुद्ध द्वारा प्रतिपादित सनातन धर्म को संस्कारो के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना तथा लघु बुद्ध विहार व ध्यान (विपश्यना) केंद्र की स्थापना करना, केंद्र का प्रबंधक धर्माचार्य ही होगे।
-
द्वितीय लक्ष्य
पांच ग्राम सभा में एक लघु धम्म केंद्र खुलवाना और उनमें धार्मिक पुस्तकें व पूजन सामग्री उपलब्ध कराना, धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से जन-जन में धर्म (शील, समाधि और प्रज्ञा) स्थापित करना और स्वास्थ्य को देखते हुए फिट विहार की स्थापना करना, इन सब का प्रबंधक केंद्र उपासक या उपासिका होगे।
-
तृतीय लक्ष्य
सनातन धर्म के समृद्धि और वृद्धि के लिए ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक धर्म परिचायक की नियुक्ति करना तथा बच्चों में धर्म (आचरण) के विकास हेतु स्कूलों का निर्माण करना, जिसका प्रबंधक ब्लॉक धर्म परिचायक ही होगा।
-
चतुर्थ लक्ष्य
प्रत्येक जिले में एक जिला धर्म परिचायक होगे, जो भगवान बुद्ध के कल्याणकारी सनातन धर्म को धर्माचार्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने व जागरूक करने का कार्य करेंगे, प्रत्येक जिले में एक इण्टर कॉलेज होगा, जिसका प्रबंधक जिला परिचायक होगा।
-
पांचवा लक्ष्य
प्रत्येक मण्डल में एक मण्डल परिचायक होगा, जिसका कार्य जन-जन को जागरूक करना जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी और जवाब देही तय कर सके। प्रत्येक मण्डल में डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज होगे, जिससे धर्मवान व गरीब बच्चे इसका लाभ उठा सके। इसका प्रबंधक मण्डल परिचायक होगा।
...............
……………….
..............
……………………………………
